विविध ख़बरें

कांग्रेस सरकार के पुराने कार्यों का भाजपा कर रही भूमिपूजन-लोकार्पण: गणेश दुर्गा

रिवर फ्रंट को पहले बताया भ्रष्ट्राचार का अड्डा अब भाजपा सरकार लूट रहे हैं वाहवाही

युवक कांग्रेस ने जताई कड़ी नाराजगी कहा झूठ बोलना इनके खून में

दंतेवाड़ा। दो दिन पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दंतेवाड़ा पहुंचें करीब 167 करोड़ 21 लाख रू के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस कार्यक्रम को लेकर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गणेश दुर्गा ने कड़ी आपत्ति जताई है। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गणेश ने कहा है कि कांग्रेस शासन काल में स्वीकृत हुए या पूर्ण हुए कार्यों को अपना बताकर भाजपा वाहवाही लूटने में लगी है। जिन कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया है उन्हीं कार्यों को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आचार संहिता से पहले भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया था। यह सरकार झूठ बोलकर सत्ता में वापस आई और फिर कांगे्रस की योजनाओं को अपना बताकर जनता के आंखों में धूल झोंक रही है। जिलाध्यक्ष गणेश ने बताया कि भाजपा को सत्ता में आए करीब एक साल का वक्त बीत चूका है पर अभी तक धरातल पर कोई योजना नहीं दिख रही है। दंतेवाड़ा जिले में कांग्रेस शासन काल में अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने सरकार प्रतिबद्ध थी पर यह सरकार नेतृत्व विहीन सरकार साबित हो रही है। पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है।

मुख्यमंत्री के दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान आनन-फानन में शासन-प्रशासन ने सीएम के आंखों में धूल झोंककर उन्हें पुराने कार्यों का ही भूमिपूजन व लोकर्पण करा दिया। दंतेवाड़ा जिले की जनता जाग चुकी है अब वह किसी झांसे में नहीं आने वाली। गणेश दुर्गा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शासन काल में मां दंतेश्वरी रिवर फ्रंट की नींव रखी गई थी और उसका वर्चुवल लोकार्पण भी किया गया था। दस महीने पहले रिवर फ्रंट योजना को भाजपा सरकार के लोगों ने भ्रष्ट्राचार का अड्डा बताया था अपनी सरकार आते ही बड़े ही जोर-शोर से इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री से करवा दिया। युवा कांग्रेस भाजपा सरकार के इस कृत की कड़ी निंदा करता है।

Kavi Sinha

संपादक, द दंतेवाड़ा फाइल्स

Related Articles

Back to top button