विविध ख़बरें

रविवार को प्रियंका चोपड़ा दंतेवाड़ा में, मंदिर दर्शन के साथ ढोलकाल पर्वत पर करेंगी ट्रेकिंग

होली न्यूज दंतेवाड़ा। प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा रविवार की दोपहर दंतेवाड़ा पहुंच रही है। मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका चोपड़ा की शुटिंग अभी ओडि़सा जयपुर के आसपास चल रही है। कुछ दिन पहले ही उन्हें जगदलपुर के एयरपोर्ट में स्पोर्ट किया गया था तब से ही कयास लगाया जा रहा था कि वह दंतेवाड़ा पहुंच सकती है। सूत्रों ने बताया कि प्रियंका का दंतेवाड़ा आने का कार्यक्रम बुधवार को था पर दंतेवाड़ा में मेला होने के कारण उन्होंने अपना कार्यक्रम रविवार को रखा है।

रविवार की दोपहर करीब 1 बजे वह हेलीकाप्टर से कारली पहुंचेगी फिर माता दंतेश्वरी के दर्शन कर ढोलकाल पर्वत पर टे्रकिंग करने फरसपाल रवाना होंगी। शाम करीब 4 बजे वह दंतेवाड़ा में आयोजित एक समारोह में हिस्सा लेंगी वह कार्यक्रम क्या है वह अभी तक गोपनीय रखा गया है। साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा एक फिल्म कर रहे है, जिसकी शुटिंग ओडि़सा में चल रही है। प्रियंका के दंतेवाड़ा आगमन को लेकर पुरी तैयारी कर ली गई है। सूत्रों ने बताया कि मां दंतेश्वरी मंदिर के बाहर उनसे मिलने वालों की लिस्ट तैयार हो रही है, जिसके लिए उनके मैनेजर दंतेवाड़ा पहुंच चुके हैं।

(होली न्यूज, बुरा ना मानो होली है…)

Kavi Sinha

संपादक, द दंतेवाड़ा फाइल्स

Related Articles

Back to top button