छत्तीसगढ़दंतेवाड़ा

हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों ने किया मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत

दंतेवाड़ा। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दंतेवाड़ा जिले के एक दिवसीय प्रवास पर कारली हेलीपैड आगमन के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान एंटी लैंड माईन व्हीकल का अवलोकन किया साथ ही दन्तेश्वरी फाईटर्स के महिला जवानों के साथ फोटो खिंचवाई। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय को दन्तेश्वरी फाइटर्स के तृतीय लिंग जवान रानी मंडल ने पुष्प भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर विधायक चैतराम अटामी, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, नगर पालिका उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, जिपं सदस्य रामु नेताम तथा अन्य जनप्रतिनिधियों उपस्थित थे।

 

 

 

Kavi Sinha

संपादक, द दंतेवाड़ा फाइल्स

Related Articles

Back to top button