
दंतेवाड़ा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गीदम में आयोजित कार्यक्रम विभिन्न घोषणाएं की जिसमें बस्तर के सभी जिलों के मुख्यालयों में माँ दंतेश्वरी शक्ति केंद्र की घोषणा। कारली में शहीद स्मारक और अमर वाटिका। जावंगा एजुकेशन हब उच्च सुविधायुक्त और स्पोर्ट सिटी के रूप में होगा विकसित। पालनार, बड़ेगुडरा में 100-100 सीटर कन्या छात्रावास, समेली मड़कामीरास में 25-25 सीटर प्री मैट्रिक छात्रावास, जंगमपाल और मारज़ूम में 50-50 सीटर छात्रावास। बुरगुम, पोटाली, नहाड़ी में आश्रम छात्रावास का पुनः निर्माण। जावंगा के नवीन महाविद्यालय का नामकरण वीरांगना मासक देवी। अरनपुर, रोंजे और गंजेनार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र। संभाग के सातों जिलों में आवश्यकता अनुसार दो-दो उप स्वास्थ्य केंद्र। दंतेवाड़ा के फागून मड़ई के लिए दस लाख रुपये घोषणाएं शामिल हैं।