दंतेवाड़ा में भाजपा को पायल पर भरोसा, गीदम में नए चेहरे रजनीश पर खेला दांव

दंतेवाड़ा जिले में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने नगर पंचायत और नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिले में 3 नगर पालिका और 2 नगर पंचायत है। गीदम में व्यापारी संघ के अध्यक्ष रहे चुके तेज तर्रार युवा नेता रजनीश सुराना पर भाजपा ने भरोसा जताया है। भाजपा प्रत्याशी रजनीश सुराना के नाम को लेकर गीदम नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म था। आखिरकार आज उनके नाम की घोषणा संगठन की ओर से कर दी गई। वहीं दंतेवाड़ा नगर पालिका में पायल गुप्ता को दोबारा मौका दिया गया है।

रविश का टिकट लगभग तय
भाजपा के टिकटों का ऐलान होने के बाद अब कांग्रेस की सूची का इंतजार है। गीदम नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से रविश सुराना का नाम लगभग तय माना जा रहा है। कांग्रेस का ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी बाकी है। इससे पहले रविश की पत्नी साक्षी रविश सुराना (कांग्रेस) गीदम नगर पंचायत की अध्यक्ष थीं।
जानिए भाजपा में कहां से किसे मिला टिकट
नगर पालिका
दंतेवाड़ा – पायल गुप्ता (अजजा)
बड़े बचेली – राजू जायसवाल
किरंदुल – रूबी शैलेंद्र सिंह (सामान्य महिला)
नगर पंचायत
गीदम – रजनीश सुरना (सामान्य)
बारसूर सुनीता नाग (अजजा)