जिला अस्पताल के सफाई कर्मी हड़ताल पर, फैली गंदगी

दंतेवाड़ा। जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी अब ठेकेदार के हाथ होगी। निविदा प्रकाशित हो चुकी है और जल्द ही इस पर अमल करने की तैयारी जारी है। ठेका पद्धत्ति के विरोध में 18 सफाई कर्मी व 2 सुपरवाइजरों ने रविवार की शाम से अस्पताल की साफ-सफाई बंद कर हड़ताल पर बैठ गए। सफाई कर्मियों के हड़ताल में बैठ जाने से अस्पताल में चारों तरफ गंदगी फैल गई है। अस्पताल परिसर में कचरे का अंबार लग गया है। सफाई कर्मियों ने बताया कि हमको राज्य के बजट से अभी तक भुगतान मिल रहा था। 9 हजार रुपए सफाई कर्मियों को और 2 सुपरवाइजर को 11-11 हजार वेतन मिलता है। 2005 से हम जिला अस्पताल में सफाई कर्मी की रूप में काम कर रहें हैं, अब सिविल सर्जन के द्वारा हमें सेवा से निकालने की धमकी दी जा रही है। अस्पताल परिसर में अपनी बात कहने आने पर भागया जा रहा है।
ठेका में रखी गई है ये शर्ते
ठेका में कार्य करने वाले कर्मियों का 6 महीने में उनके कार्य की समीक्षा की जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा टेंडर में ये भी लिखा गया है जो पूर्व से जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी के रूप में 20 कर्मचारी काम कर रहें हैं उनको हटाया नही जाएगा।
किसी भी कर्मचारी को काम से नही हटाया जा रहा है। ठेका प्रथा मेरे द्वारा लागू नही की जा रहा है। सामान्य सभा की बैठक में ये निर्णय लिया गया है।
सिविल सर्जन कपिलदेव कश्यप