विविध ख़बरें

पांच सालों में भाजपा ने किया शहर का बंटाधार, मुझे आर्शीवाद मिला तो दंतेवाड़ा का करूंगी चहुंमुखी विकास: सुमित्रा

दंतेवाड़ा। मां दंतेश्वरी की पावन धरा दंतेवाड़ा में पालिका चुनाव को लेकर रणभेरी बज गयी है। नामंकन वापसी की तिथी के बाद से ही प्रत्याशियों प्रचार-प्रसार भी गलियों में दिखने लगा है। इस बार कांग्रेस की सीट से पूर्व शिक्षिका सुमित्रा शोरी मैदान में है, जिनका सीधा मुकाबला भाजपा की प्रत्याशी पायल गुप्ता से है। बता दे कि पॉयल गुप्ता 5 साल बतौर दंतेवाड़ा में पालिका अध्यक्ष के पद पर रहकर दुबारा टिकट लेकर मैदान में है तो वही सुमित्रा शोरी बतौर शिक्षिका दंतेवाड़ा में अपनी सेवाएं दे रही थी साथ ही राजनीति परिवार से होने के कारण एक लंबा अनुभव भी रखती हैं।

सुमित्रा शोरी अपने समर्थको और भूतपूर्व विधायिका देवती महेन्द्र कर्मा के साथ आज पालिका क्षेत्र के कई वार्डो में डोर टू डोर संपर्क अभियान चलाती नजर आई। श्रीमती शोरी ने कहा कि दंतेवाड़ा में 5 साल भाजपा ने पालिका में काम किया आजतक शहर में सडक़, बिजली, पानी बस स्टैड में महिला प्रसाधन दुकानों के आबंटन में जैसे कई दर्जनों मामले है, जिससे जनता में रोष है। हर वार्ड में लोग खुलकर अपनी समस्याओं को बता रहे हैं। हम विकास की बात को लेकर लोगो से जन समर्थन मांग रहे हैं और हमे भरपूर समर्थन भी मिल रहा है। यही समर्थन हमारी जीत का रास्ता तय करेगा। वही इस प्रचार प्रसार पर कांग्रेस नेत्री इन्द्रा शर्मा ने कहा कि भाजपा एक भी काम ऐसा बता दे जिससे दंतेवाड़ा शहर वासियों को सीधा लाभ मिला है। पूरे 05 वर्ष तक सिर्फ अपने लोगो को लाभ देने का काम ही भाजपा ने किया है। इसलिए जनता इस बार भाजपा के इस प्रोपोगंडा में नही फसेंगी और जनता का आशीर्वाद हमें ही मिलेगा।

Kavi Sinha

संपादक, द दंतेवाड़ा फाइल्स

Related Articles

Back to top button